{"_id":"6984955b14bf78d07208ebe1","slug":"video-ralva-ovarahada-brayara-ma-42-manata-fasa-raha-jasab-llgaja-ma-rayabral-rada-para-lga-bhashhanae-jama-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे ओवरहेड बैरियर में 42 मिनट फंसी रही जेसीबी, लालगंज में रायबरेली रोड पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ओवरहेड बैरियर में 42 मिनट फंसी रही जेसीबी, लालगंज में रायबरेली रोड पर लगा भीषण जाम
रायबरेली में लालगंज कस्बा के रायबरेली रोड स्थित रेलवे गेट नंबर 71-बी पर गुरुवार को ओवरहेड बैरियर के बीच ट्राला पर लदी नई जेसीबी फंस गई। इसके चलते सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब 42 मिनट की मशक्कत के बाद जेसीबी को बाहर निकाला जा सका। तब जाकर यातायात बहाल हुआ।
फरीदाबाद से एक नई जेसीबी ट्राले में लादकर लाई जा रही थी। जैसे ही ट्राला रेलवे गेट नंबर 71-बी के ओवरहेड बैरियर के नीचे पहुंचा जेसीबी का बकेट बूम बैरियर के दो एंगल के बीच अटक गया। ऊंचाई का सही आकलन न होने के कारण जेसीबी आगे नहीं बढ़ सकी।
ट्राला चालक जौनपुर निवासी विनोद ने खुद जेसीबी निकालने की कोशिश की। कई बार ट्राला आगे पीछे किया। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसी बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। बड़े वाहन पूरी तरह फंस गए। हालांकि छोटे वाहन किसी तरह बगल से निकलते रहे।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी जेसीबी को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद आरपीएफ ने स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य में लगी एक अन्य जेसीबी के ऑपरेटर को बुलाया। ऑपरेटर ने मौके पर फंसी जेसीबी को स्टार्ट किया। बकेट बूम को सीधा कराया गया। तब जाकर जेसीबी बैरियर से बाहर निकल सकी।
जेसीबी को निकलने में करीब 42 मिनट का समय लगा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई ट्रेन गुजरने वाली नहीं थी। जिससे रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। आरपीएफ चौकी प्रभारी एसआई अरविंद ने बताया कि जेसीबी फंसने से रेल संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। स्थिति सामान्य होने के बाद चालक को आगे जाने दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।