Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Haridwar News
›
Haridwar: Ramlila staged in jail; 'Lakshman Shakti' and the dialogue between Ravana and Angad were performed.
{"_id":"6ad4e7f7e6a7aef9d609b0da","slug":"video-haridwar-ramlila-staged-in-jail-lakshman-shakti-and-the-dialogue-between-ravana-and-angad-were-performed-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: जेल में रामलीला, लक्ष्मण शक्ति और रावण-अंगद संवाद का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: जेल में रामलीला, लक्ष्मण शक्ति और रावण-अंगद संवाद का हुआ मंचन
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में आयोजित रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, रावण-अंगद संवाद और राम सेना के लंका पहुंचने के प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त भी पहुंचे। उन्होंने रामलीला का अवलोकन किया और विभिन्न पात्रों की भूमिका निभा रहे बंदियों का उत्साहवर्धन किया।
रामलीला के दौरान बंदियों ने अपने अभिनय से विभिन्न प्रसंगों को जीवंत किया। आयोजन के माध्यम से बंदियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने के साथ ही धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका भी मिल रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि बंदियों के मानसिक और नैतिक विकास के लिए इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। रामलीला जैसे आयोजन बंदियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों को विकसित करने में सहायक होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।