{"_id":"6735e8d5e5a9ef47a008c1dc","slug":"video-prabhat-ferry-was-taken-out-in-haridwar-on-the-occasion-of-prakash-parv-of-guru-nanak-dev-ji","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकाली गई प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर हरिद्वार में निकाली गई प्रभात फेरी
गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कनखल में प्रभात फेरी निकाली गई। सिख संगत ने श्री निर्मल संतपुरा के परमाध्यक्ष महंत जगजीत सिंह शास्त्री महाराज की अगुवाई में प्रेम नगर चौक स्थित ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा से प्रभात फेरी सुबह तड़के शुरू हुई और निर्मल संतपुरा पहुंची। जहां पर सिख संगत द्वारा शबद कीर्तन किया गया। वहां से प्रभात फेरी कनखल के मुख्य बाजारों से होती हुई तीजी पातशाही तप स्थान गुरु अमर दास गुरुद्वारा सती घाट पहुंची। जहां पर सिख संगत ने मत्था टेका और शब्द कीर्तन किया और गुरुद्वारा गुरु अमरदास पहुंचने पर प्रभात फेरी का स्वागत ग्रंथी सरदार देविंदर सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह और ग्रंथी परवेंदर सिंह आदि ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।