Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Kotdwar News
›
Leopards and tigers are roaming in the villages adjacent to KTR causing panic among the people Kotdwar
{"_id":"693be3a71b6db4ce200e26a2","slug":"video-leopards-and-tigers-are-roaming-in-the-villages-adjacent-to-ktr-causing-panic-among-the-people-kotdwar-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"केटीआर से सटे गांवों में घूम रहे गुलदार व बाघ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केटीआर से सटे गांवों में घूम रहे गुलदार व बाघ, लोगों में दहशत
कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) के प्लेन रेंज से सटे अमलेसा गांव के डाल्यूंगाज तोक में शुक्रवार शाम बाघ के हमले में महिला उर्मिला देवी की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में गुलदार और बाघ दोनों की धमक बनी हुई है। अमलेसा के प्रधान गजेंद्र पुंडीर सहित आसपास के प्रधानों, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि 5 अक्टूबर को भी अनीता देवी पर वन्यजीव ने हमला किया था, जिसके बाद रेंज अधिकारी को खतरा दूर करने की मांग की गई थी। आरोप है कि समय रहते कार्रवाई होती तो उर्मिला देवी की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने प्लेन रेंज के रेंज अधिकारी अमोल ईष्टवाल की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए एसीएफ अनामिका बुक्करवाल और डीएफओ तरुण एस. से उनके स्थानांतरण की मांग की। कहा कि अधिकारी गांव के आसपास की झाड़ियां काटने तक की अनुमति नहीं देते, जबकि यह वन विभाग की जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।