{"_id":"69cf8c1bcfad6d13ed09005c","slug":"video-administration-strict-on-gas-shortage-in-nainital-sdm-held-meeting-with-agencies-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में गैस किल्लत पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने एजेंसियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में गैस किल्लत पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने एजेंसियों के साथ की बैठक
गायत्री जोशी
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:14 PM IST
Link Copied
नैनीताल शहर में रसोई गैस की बढ़ती किल्लत और उपभोक्ताओं की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बृहस्पतिवार को गैस एजेंसियों के प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने एजेंसियों को रोस्टर के अनुसार उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति न होने के चलते बृहस्पतिवार को कई क्षेत्रों में गैस वितरण नहीं हो सका। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। इसी स्थिति को देखते हुए एसडीएम नवाजिश खलिक ने संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। बैठक में एजेंसी संचालकों ने बताया कि मांग के अनुरूप गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते रोस्टर के अनुसार वितरण करना भी मुश्किल हो रहा है। इस पर एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए। एसडीएम ने कहा कि सभी एजेंसियां रोस्टर के अनुसार ही सिलिंडरों का वितरण करें और बुकिंग के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में 50 सिलिंडरों की बुकिंग है, तो एजेंसियां 55 सिलिंडर लेकर जाएं, ताकि किसी उपभोक्ता को खाली हाथ न लौटना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सिलिंडरों की कमी हो, तो पुरानी बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके। प्रशासन ने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट, पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे सहित अन्य गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।