{"_id":"69ef0c575d56a3cff2015732","slug":"video-advocate-shoots-himself-inside-car-in-nainital-suicide-note-recovered-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में कार के अंदर अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, मौके से सुसाइड नोट भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में कार के अंदर अधिवक्ता ने खुद को मारी गोली, मौके से सुसाइड नोट भी बरामद
गायत्री जोशी
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:58 PM IST
नैनीताल शहर के क्लेल्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी और गोली की आवाज पर लोगों ने देखा तो उस पर पड़ी। तब तक सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के सीसे देखा तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला। घटनास्थल से शव के हाथ मे पिस्टल व कार के3 आगे डेसबोड में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है। वह अब ज़िन्दगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा का। सुसाइड नोट में लिखा है कि कुमाऊँ आयुक्त, डीएम, एसएसपी, उनकी पत्नी को संभाल ले ताकि वह गलत कदम नहीं उठाए। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। एसपी डॉजगदीश चन्द्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।