{"_id":"6a81621b763684ba6b0a6c17","slug":"video-chandan-sagar-accused-in-15-cases-arrested-following-a-police-criminal-encounter-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगर: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार
गायत्री जोशी
Updated Sun, 16 Aug 2026 12:39 PM IST
Link Copied
रामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे आरोपी चंदन सागर ने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जानकारी के अनुसार, रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। लंबे समय से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। शनिवार रात पुलिस आरोपी की गिरफ्तार के लिए हाथीडांगर क्षेत्र में पहुंची थी। इसी बीच आरोपी वन विभाग के चेकपोस्ट से आगे जंगल की ओर भागकर छिप गया। पुलिस ने जंगल में उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी ने करीब तीन राउंड फायर किए। फायरिंग में पुलिस का एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ।फायरिंग की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे जंगल की घेराबंदी कर आरोपी को चारों ओर से घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लगी। गोली पैर में लगी थी, जो आर-पार हो गई। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चंदन सागर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।