{"_id":"6881eb0111674f76ba0fa660","slug":"video-people-got-angry-due-to-dirty-water-flowing-from-ramnagar-roadways-bus-stand-into-the-indra-colony-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: रामनगर रोडवेज बस स्टैंड से गंदा पानी कॉलोनी में जाने से भड़के लोग, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: रामनगर रोडवेज बस स्टैंड से गंदा पानी कॉलोनी में जाने से भड़के लोग, जमकर हुआ हंगामा
रामनगर रोडवेज बस स्टैंड के पीछे इन्द्रा कॉलोनी को जाने वाली सड़क पर रोडवेज बस अड्डे से गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया और डिपो पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। पूर्व सभासद शिल्पेंद्र बंसल ने बताया कि डिपो के अंदर से आ रहे गंदे पानी से लोगों को समस्या हो रही है। वहाँ से गुजरने वालो लोगो का आना जाना दूभर हो रखा है। बच्चों को मजबूरन इस गन्दे पानी से गुज़र कर ही स्कूल जाना पड़ता है। महिलाओं ने उग्र रूप से रोडवेज बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें एआरएम नवीन आर्या ने आश्वासन दिया है कि वह गन्दे पानी की निकासी 2 दिन में बंद करा देंगे। इस मौके पर पूर्व सभासद शुचि बंसल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री अमिता लोहनी, हनीफ, रिजवान, शानू, गीता पांडेय, देवकी टम्टा, सरिता सती, लष्मी रावत, जानकी भट्ट, बीना खुल्बे, हीरा देवी, परमिंदर कौर, नीलम परमार, कविता बिष्ट आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।