{"_id":"6a383b4360ee1253b904bb97","slug":"video-yoga-events-organised-across-nainital-city-on-international-yoga-day-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...डीएसए मैदान में सांसद अजय भट्ट ने कहा- योग स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित बनाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस...डीएसए मैदान में सांसद अजय भट्ट ने कहा- योग स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित बनाता है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर योगा कार्यक्रम हुए। डीएसए मैदान स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में हुए योग कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। सांसद ने कहा कि योग व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित एवं संस्कारित बनाता है। योग निरोगी रहने का सबसे सशक्त माध्यम है। लोगों का आह्वान किया कि वह अपने बच्चों को योग, अनुशासन एवं संस्कार की सीख दें। हर घर से होने वाली पहल से समाज, प्रदेश व बेहतर संस्कारित राष्ट्र का निर्माण होगा। हाईकोर्ट परिसर में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग उत्तराखंड की ओर से योग कार्यक्रम किया गया। एमएस गुंजियाल के निर्देशों के क्रम में भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन हुआ। इसमें जस्टिस सुभाष उपाध्याय, जस्टिस सिद्धार्थ साह एवं रजिस्ट्रार विजिलेंस सुबीर कुमार उपस्थित रहे। संचालन आयुष नोडल अधिकारी डॉ. रेनू आर्या रही। इसमें न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय स्टाफ को जनजागरूकता सामग्री बांटी गई। कुविवि डीएसबी परिसर के एनसीसी कैडेट, नौसैनिक आदि ने नैनीझील के समीप योगाभ्यास किया गया। इसके अलावा डीएसबी परिसर के न्यू आर्ट्स के समीप स्थित मैदान, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, बिड़ला विद्या मंदिर, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विभाग, आचार्य नरेंद्र देव औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान समेत निजी स्तर पर भी विभिन्न स्थानों पर योग किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।