{"_id":"69944470716c8462c5078037","slug":"video-srinagar-cbse-high-school-and-intermediate-board-exams-begin-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। श्रीनगर स्थित गुरूराम राय पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। केंद्र के बाहर छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ हल्की चिंता भी देखने को मिली।इस केंद्र पर रेनबो पब्लिक स्कूल, सेमफोर्ड स्कूल और देवभूमि स्कूल के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन हाईस्कूल के 194 और इंटरमीडिएट के 32 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।हाईस्कूल में गणित (बेसिक व स्टैंडर्ड) जबकि इंटरमीडिएट में एंटरप्रेन्योरशिप का प्रश्नपत्र आयोजित किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। केंद्र पर समय से पूर्व परीक्षार्थियों की एंट्री कराई गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।