{"_id":"67b841152bcc4195ad08dd81","slug":"video-jagal-ka-aaga-bjhana-val-ka-malga-nakatha-parasakara-daema-vanatha-gasavama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जंगल की आग बुझाने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार : डीएम विनोद गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जंगल की आग बुझाने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार : डीएम विनोद गोस्वामी
जो वन पंचायत या ग्राम पंचायत वनाग्नि की घटनाओं को रोकने में सहयोग करेंगी वहां विकास कार्य प्राथमिकता से होंगे। वहीं जंगलों की आग बुझाने वाले युवक, महिला मंगल दलों, वन पंचायत और ग्राम पंचायतों को नगर पुरस्कार मिलेगा यह बात डीएम विनोद गोस्वामी ने कही। उन्होंने कहा कि जंगलों की आग बुझाने के लिए जनसहभागिता जरूरी है। सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी।कलक्ट्रेट में डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में वनाग्नि की रोकथाम की तैयारी को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में 1630 वन पंचायतों में 300 वनाग्नि के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। यहां की ग्राम पंचायतों, महिला, युवक मंगल दलों को जंगलों को सुरक्षित बचाने के लिए आगे आना होगा। जो वनाग्नि को रोकने में सहयोग करेगा उसे नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए दो लाख रुपये बजट की व्यवस्था की है। जरूरत पड़ी तो और धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो ग्राम पंचायत या वन पंचायत जंगलों की आग बुझाने में आगे आएगी वहां विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। कहा वनाग्नि की अधिकांश घटनाएं मानव जनित होती हैं। उन्होंने वन विभाग को वन क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं वनाग्नि की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करते हुए इसके लिए उपकरण खरीदने को कहा। डीएफओ आशुतोष सिंह ने कहा कि वन विभाग वनाग्नि को रोकने के लिए तैयार है। इस दौरान वनाग्नि की रोकथाम के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बैठक में एसपी रेखा यादव सहित एसएसबी, आईटीबीपी और सेना के अधिकारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।