{"_id":"678b6f0826bd8a3cfa09561c","slug":"video-patharagaugdhha-ma-saugdhaka-sarakashha-jaganprkata-abhayana-ka-aayajana-yatayata-nayama-ka-janakara-tha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन, यातायात नियमों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिथौरागढ़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन, यातायात नियमों की जानकारी दी
पिथौरागढ़ में नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवा भारत के स्वयं सेवकों ने यातायात प्रभारी निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजन किया। निरीक्षक अयूब अली ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वयं सेवकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सेवकों को पर्यटकों का सहयोग और पर्यटकों को पर्यटक स्थलों के बारे में अपने-अपने स्तर से जानकारी देने के सुझाव दिए। 25 स्वयं सेवकों ने पांच-पांच लोगों का ग्रुप बनाकर केमू स्टेशन, एपटेक चौराहा, सिल्थाम चौकी, वड्डा तिराहा, गुप्ता तिराहा और रोडवेज तिराहा पर आमजनता को यातायात संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन यातायात पुलिस दीपक सिंह ने किया। इस दौरान स्वयं सेवक अमन भट्ट, करन तिवारी, सुमन जोशी, दीप्ति, मुकेश मेहता, दीक्षा मिश्रा, पीयूष पंत, सोनी जोशी, जीवन चंद्र, घनश्याम आदि लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।