{"_id":"681ddf9f27778b4e950d2cbd","slug":"video-senior-citizen-welfare-society-raised-the-demand-for-a-park-for-the-elderly-in-pithoragarh-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने उठाई बुजुर्गों के लिए पार्क की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने उठाई बुजुर्गों के लिए पार्क की मांग
पिथौरागढ़ जिले के ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मेयर कल्पना देवलाल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के लिए एक कार्यालय और एक सुरक्षित पार्क की व्यवस्था करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त एसडीएम वैभव कांडपाल और सीएमओ एसएस नबियाल को पुष्पगुच्छ सौंपकर स्वागत किया। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष दयानंद भट्ट के नेतृत्व में मेयर कल्पना देवलाल को सौंपे ज्ञापन में कहा कि संगठन के पास बैठक या विचार विमर्श करने के लिए नगर क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने एक कक्ष की व्यवस्था करने और बुजुर्ग जनों के लिए नगर क्षेत्र में एक पार्क का निर्माण करने का अनुरोध किया। इससे पूर्व संगठन ने सीएमओ डॉ.एसएस नबियाल से मुलाकात की। इस दौरान सीएमओ ने समय-समय पर वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।