{"_id":"69f1df832c5e469bf60580f7","slug":"video-uksssc-exam-will-be-conducted-under-new-standard-operating-procedure-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: नई मानक संचालन प्रक्रिया के तहत होगी यूकेएसएसएससी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: नई मानक संचालन प्रक्रिया के तहत होगी यूकेएसएसएससी की परीक्षा
गायत्री जोशी
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:07 PM IST
Link Copied
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में स्नातक स्तरीय पुनः परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि स्नातक स्तरीय पुनः परीक्षा आगामी 17 मई को आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष मर्तोलिया ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा के संचालन के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की गई है। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व सभी कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, सीईओ तरुण पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।