Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Crime in Roorkee young man who set up a fruit cart was seriously injured by hitting him on head with a weight
{"_id":"68650af892e02cf8540fb4eb","slug":"video-crime-in-roorkee-young-man-who-set-up-a-fruit-cart-was-seriously-injured-by-hitting-him-on-head-with-a-weight-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फलों की ठेली लगाने वाले युवक के सिर में बाट मारकर किया गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलों की ठेली लगाने वाले युवक के सिर में बाट मारकर किया गंभीर घायल
रुड़की नगर निगम के पास फलों की ठेली लगाने वाले दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर लात घूसे चलाए। इसी बीच एक व्यक्ति ने कान्हापुर गांव निवासी युवक आदिल के सिर में तराजू का बाट मारकर घायल कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली अंतर्गत नगर निगम के पास फलों की ठेली लगाने वाले कुछ लोगों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया की दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद फलों की ठेली लगाने वाले एक पक्ष ने युवक के सिर पर बाट से वार कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट में दूसरे पक्ष का एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। वहीं, दोनों पक्षों के बीच हो रही इस मारपीट का एक युवक ने वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित आदिल पक्ष की ओर से रुड़की कोतवाली पहुंचकर शिकायत की गई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।