{"_id":"6ad8856388944e5ff505ecab","slug":"video-farmers-in-roorkee-stage-a-road-blockade-over-a-six-point-list-of-demands-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रुड़की में छह सूत्री मांगों को लेकर किसानों का चक्का जाम, एसडीएम चौक पर गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में छह सूत्री मांगों को लेकर किसानों का चक्का जाम, एसडीएम चौक पर गरजे
Renu Saklani
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:56 PM IST
Link Copied
बकाया गन्ना भुगतान समेत छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा के किसानों ने बुधवार को रुड़की में एसडीएम चौक के पास चक्का जाम कर दिया। दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ चौक पर पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड ने बताया कि पुरानी तहसील में 19 अगस्त से संगठन का धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों की प्रमुख मांगों में बकाया गन्ना भुगतान, चकबंदी प्रक्रिया में सुधार, तहसील संबंधी कार्यों को सरल बनाना, ऊर्जा निगम की कथित बेवजह छापेमारी और छोटे बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने पर रोक सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को मांगों को लेकर महापंचायत की गई। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी। चौधरी गुलशन रोड ने चेतावनी दी कि सरकार ने किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगामी चुनाव में उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।