Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
Roorkee: Get the Pipeline and Insurance First, Then You'll Get Gas—Consumers Allege Against Savitri Gas Agency
{"_id":"69ca8e497bccab028d0729e4","slug":"video-roorkee-get-the-pipeline-and-insurance-first-then-youll-get-gas-consumers-allege-against-savitri-gas-agency-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Roorkee: पहले पाइप और बीमा लीजिए फिर मिलेगी गैस, सावित्री गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: पहले पाइप और बीमा लीजिए फिर मिलेगी गैस, सावित्री गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का आरोप
सावित्री गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एजेंसी के कर्मचारी गैस सिलेंडर देने से पहले उन्हें जबरन पाइप और बीमा लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं। पहले पाइप और बीमा लीजिए, उसके बाद गैस मिलेगी जैसी बातें उपभोक्ताओं ने मीडिया के सामने आकर आपबीती सुनाई।
उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके पास पहले से ही गैस पाइप मौजूद है और बीमा पॉलिसी लेने का निर्णय पूरी तरह उनकी मर्जी पर निर्भर होना चाहिए, लेकिन एजेंसी ने सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए उन्हें बीमा और पाइप लेने पर मजबूर किया। सिलिंडर लेने आए एक उपभोक्ता ने बताया कि जब मीडिया के लोग एजेंसी पहुंचे तो उसकी गैस की किताब पर आनन-फानन में कार्यालय में तैनात पर्ची काट रहे कर्मी ने किताब पर (पाइप ले चुके) लिख दिया। उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि जबकि उसने एजेंसी से कोई पाइप ही नहीं लिया। वहीं एक उपभोक्ता ने आपबीती बताकर हैरान ही कर दिया, बताया कि उसके मोबाइल पर बिना गैस लिए ही गैस डिलीवरी का मैसेज आया तो वह चौंक गया। उसने एजेंसी पहुंच कर इसकी शिकायत संचालक से की। पीड़ित उपभोक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग से एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।