Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Roorkee News
›
VIDEO : Two workers fell into a pit while opening shuttering both died due to suffocation from gas Roorkee Uttarakhand
{"_id":"66b9c10fd66fbab9ef05906c","slug":"video-two-workers-fell-into-a-pit-while-opening-shuttering-both-died-due-to-suffocation-from-gas-roorkee-uttarakhand","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रुड़की में शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रुड़की में शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत
रुड़की में सेटरिंग का सामान खोलते हुए दो मजदूर एक गहरे गड्ढे में जा गिरे। गड्ढे में गैस बनने की वजह से दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया। उसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव रणसूरा निवासी राशिद ( 45) और उस्मान ( 22) मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह दोनों मंगलोर क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण के घर की शटरिंग खोलने गए थे। उनके साथ गांव निवासी एक मजदूर भी काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि जहां पर तीनों शटरिंग का सामान खोल रहे थे उसके पास ही करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्ढा था, जिसमें रशीद और उस्मान गिर गए। साथ में काम कर रहे एक मजदूर ने शोर मचाया और दोनों को बचाने का प्रयास किया तो वह भी गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला। साथ ही तीनों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने रशीद और उस्मान को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।