{"_id":"6a854f5ce70fd48d68026a11","slug":"video-forest-department-to-keep-a-close-watch-on-development-works-dfo-vineet-kumar-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों पर रहेगी वन विभाग की नजर, टिकाऊ योजनाओं पर जोर : डीएफओ विनीत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों पर रहेगी वन विभाग की नजर, टिकाऊ योजनाओं पर जोर : डीएफओ विनीत कुमार
Renu Saklani
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:08 PM IST
रुद्रप्रयाग जिले के नवनियुक्त डीएफओ विनीत कुमार ने कहा कि वन विभाग का फोकस केवल विकास कार्यों की अनुमति तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि वन क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्य स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुरूप हों और लंबे समय तक टिकाऊ रहें। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग संवेदनशील और भूस्खलन संभावित जिला है। ऐसे में यहां होने वाले विकास कार्यों में पर्यावरणीय संवेदनशीलता और दीर्घकालिक स्थायित्व का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है। वन विभाग विकास कार्यों की निगरानी करेगा और संबंधित यूजर एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों को मिल सके। डीएफओ ने कहा कि जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इनके प्रभावी प्रबंधन के लिए वन विभाग उपलब्ध आंकड़ों का डिजिटलीकरण करेगा। इससे घटनाओं की वास्तविक समय में जानकारी मिलने और जरूरत के अनुसार त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जिले में ईको टूरिज्म से जुड़े प्रोजेक्ट को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को धार्मिक यात्रा के साथ प्रकृति से जोड़ना तथा हिमालयी पर्यावरण और जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।