Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Kedarnath Dham Enveloped in the Embrace of Snow; A Beautiful Spectacle Unfolds, Pilgrimage Preparations Also Being Affected
{"_id":"69d65c536bdf70d0bd0c1415","slug":"video-kedarnath-dham-enveloped-in-the-embrace-of-snow-a-beautiful-spectacle-unfolds-pilgrimage-preparations-also-being-affected-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बर्फ के आगोश में समाया केदारनाथ धाम, दिखा खूबसूरत नजारा, यात्रा तैयारियां भी हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बर्फ के आगोश में समाया केदारनाथ धाम, दिखा खूबसूरत नजारा, यात्रा तैयारियां भी हो रही प्रभावित
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलने है। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे यात्रा की तैयारियों में बांधा आ रही है। गौरीकुंड से केदानाथ के 17 किलोमीटर पैदल यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए मरम्मत कार्य जारी है, लेकिन मौसम बदलने से कार्य प्रभावित हो रहे है। छोटी लिंचोली से केदारपुरी तक पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इससे निर्माण कार्य भी बेहद प्रभावित हो रहे हैं। सोनप्रयाग से केदारपुरी तक लोनिवि गुप्तकाशी नए निर्माण और मरम्मत के कार्य कर रहा है, लेकिन केदारपुरी में हो रही लगातार बर्फबारी से कर्मचारी और श्रमिकों को कार्य करने में दिक्कतें आ रही है। प्रथम चरण में बर्फ सफ़ाई के लिए 30 श्रमिकों की दो टीम बनायी गई, जिसमे एक टीम केदारनाथ से एवं दूसरी टीम छोटी लिंचोली से बर्फ सफ़ाई का कार्य कर रही है। मजदूरों ने मंगलवार तक छोटी लिंचौली से केदारनाथ तक मार्ग पर बर्फ सफ़ाई का कार्य पूर्ण कर किया था पर यहां बुधवार को दुबारा बर्फ गिर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।