{"_id":"695696f375bdc22d32036315","slug":"video-new-year-2026-devotees-arrived-at-temples-in-rudraprayag-to-offer-prayers-on-new-year-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"New Year 2026: रुद्रप्रयाग में नए साल पर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Year 2026: रुद्रप्रयाग में नए साल पर मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
नए साल की शुरुवात पर जनपद स्थित विभिन्न मंदिरों में लोग पूजा अर्चना और प्रभु दर्शन के लिए पहुंचे। इनमें युवाओं की संख्या अधिक देखने को मिली। बृहस्पतिवार को त्रियुगीनारायण मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, कोटेश्वर मंदिर आदि विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। इस दौरान स्थानीय लोग व पर्यटकों ने भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना के साथ नए साल के लिए मंगल कामना की। दर्शन करने आए आरती, अर्चना और कुलदीप ने कहा कि आज साल की शुरुवात भगवान की पूजा के साथ शुरू कर रहे हैं। कहा कि नए साल पर भगवान सबका मंगल करेंगे यही प्रार्थना है। वहीं मंदिर दर्शनों के लिए पहुंचे यूकेडी के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण, त्रियुगीनारायण दर्शनों के लिए पहुंचे जखोली ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अजय पुंडीर और जखोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल ने बताया कि नए साल पर जहां लोग पर्यटक स्थलों का रुख करते हैं। वहीं युवाओं द्वारा भगवान के दर्शन किए जा रहे हैं। यह युवा पीढ़ी के धार्मिक भावना को भी झलकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।