Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una Professor Simmi Agnihotri conducted a yoga session on the sixth day of the special NSS camp at Government College Haroli
{"_id":"695645b7bade5845b50b193c","slug":"video-una-professor-simmi-agnihotri-conducted-a-yoga-session-on-the-sixth-day-of-the-special-nss-camp-at-government-college-haroli-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में एनएसएस के विशेष शिविर के छठे दिन किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में एनएसएस के विशेष शिविर के छठे दिन किया योगाभ्यास
प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय, हरोली (ऊना) में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सभा से हुआ, जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिंदिया चंदेल द्वारा स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाया गया, जिससे स्वयंसेवकों में शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति का संचार हुआ। इस विशेष शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बिंदिया चंदेल सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), ऊना के समन्वयक राजन कुमार एवं अंकुश उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन के महत्व, आपदाओं के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न रोजगार एवं करियर अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन भानु प्रिया एवं शुभनीत मान द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। यह दिवस स्वयंसेवकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।