Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Relief for horse and mule operators on the Char Dham Yatra; state government to bear 20% of the insurance premium.
{"_id":"6a3506fdfe393c62af0c39ca","slug":"video-relief-for-horse-and-mule-operators-on-the-char-dham-yatra-state-government-to-bear-20-of-the-insurance-premium-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रामें घोड़ा-खच्चर संचालकों को राहत, बीमा प्रीमियम का 20% वहन करेगी राज्य सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रामें घोड़ा-खच्चर संचालकों को राहत, बीमा प्रीमियम का 20% वहन करेगी राज्य सरकार
Renu Saklani
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:38 PM IST
Link Copied
मंत्रिमंडल की बैठक में चारधाम यात्रा के दौरान संचालित घोड़े-खच्चरों के बीमा प्रीमियम का 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने के निर्णय लिया। विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय यात्रा व्यवस्था से जुड़े हजारों घोड़ा-खच्चर संचालकों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक सुरक्षा को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि घोड़ा-खच्चर संचालकों की इस महत्वपूर्ण मांग को पूर्व में गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान प्रमुखता से उठाया गया था। लगातार इस विषय को सरकार के समक्ष रखने का उद्देश्य यात्रा से जुड़े घोड़े खच्चर स्वामियों को आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उनके हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।