{"_id":"69dfb43ca9ba490fc40bb4fe","slug":"video-rudraprayag-pashwa-of-jakh-devta-dances-on-blazing-embers-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जाख देवता के पश्वा ने धधकते अंगारों पर किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जाख देवता के पश्वा ने धधकते अंगारों पर किया नृत्य
जाखधार में आयोजित जाख मेले में धधकते अंगारों पर जाख देवता के पश्वा ने देवनृत्य किया। यह देखकर पूरा क्षेत्र जाख देवता के जयकारों से गूंज उठा। गुप्तकाशी से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित जाखधार मंदिर में आयोजित जाख मेले को देखने के लिए जिलेभर से श्रद्धालु पहुंचे। परंपरा के अनुसार बैसाख संक्रांति पर जंगल से चिह्नित लकड़ियों को लाकर यहां विधिविधान से अग्नि प्रज्जवलित किया गया और पूरी रात चार पहर पूजा के साथ धधकती रही। बुधवार को द्वितीया तिथि को नारायणकोटी से पश्वा प्रकाश सिंह राणा गाजे-बाजे के साथ कोठेड़ा, देवशाल और विन्ध्यवासिनी मंदिर होते हुए जाखधार मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में ढोल-दमाऊं और जागरों के बीच जाख देवता अवतरित हुए और धधकते अंगारों पर देवनृत्य किया। आचार्य हरिओम देवशाली, मनोहर देवशाली और महेंद्र देवशाली ने कहा कि जाख देवता को पूरी केदारघाटी का रक्षक माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।