Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Rudraprayag News
›
Rudraprayag: Under the Goat Valley scheme, funds have been transferred to the bank accounts of 127 selected beneficiaries
{"_id":"6957d5f9c0f266a94d0719c7","slug":"video-rudraprayag-under-the-goat-valley-scheme-funds-have-been-transferred-to-the-bank-accounts-of-127-selected-beneficiaries-2026-01-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: गोट वैली योजना के अंतर्गत 127 चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि की गई स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: गोट वैली योजना के अंतर्गत 127 चयनित लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि की गई स्थानांतरित
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर गोट वैली योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान योजना के तहत चयनित 127 लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भी स्थानांतरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानना एवं लाभार्थियों से प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त करना रहा। इसके लिए जनपद के तीनों ब्लॉकों से बढ़ चढ़कर पशुपालकों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गोट वैली योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में चयनित कुल 127 लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई। पशुपालन विभाग की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष रावत ने कहा गोट वैली योजना जैसे प्रयासों से पशुपालकों की आय में वृद्धि हो रही है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे और पशुपालन को रोजगार का सशक्त माध्यम बनाया जाए। वहीं इस दौरान कार्यशाला में पहुंचे प्रगतिशील पशुपालकों
ने भी अपना अनुभव साझा किया। लाभार्थी दिनेश्वरी देवी और मुकेश भंडारी ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ, कार्यो में आने वाली से चुनौतियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में बताया। साथ ही
कुक्कुट पालन के क्षेत्र में प्रगतिशील पशुपालक सौरभ नेगी, नरेंद्र सिंह बिष्ट एवं मनोज कुमार और गोपालन क्षेत्र में प्रगतिशील पशुपालक संदीप गोस्वामी, कपिल शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए। पशुपालकों की इन उपलब्धियों पर जिलाधिकारी महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य पशुपालकों को भी इन सफल मॉडलों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गोयल, कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव एवं डॉ. दीप मणि गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय पशुपालक एवं कृषक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।