{"_id":"69569700fd2dd4e18d0f77fa","slug":"video-rudraprayag-what-is-condition-of-natural-water-sources-now-will-find-on-ground-2026-01-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: जिले में क्या है प्राकृतिक नौला, धारों का हाल, अब जमीन में उतरकर लगाया जाएगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: जिले में क्या है प्राकृतिक नौला, धारों का हाल, अब जमीन में उतरकर लगाया जाएगा पता
जनपद में स्थित प्राकृतिक नौला, पंदेरा, धारों का क्या हाल है इसको लेकर जल्द डाटा तैयार किया जाएगा। पटवारी व अन्य फील्ड अधिकारियों की मदद से मौके पर ही ऐप के माध्यम से डाटा संकलित किया जाएगा। बीते कुछ सालों में राज्यभर में ऐसे कई प्राकृतिक स्रोत थे जो अब पूरी तरह सूख चुके हैं। खासकर पहाड़ी जिलों में ग्रामीण इन्हीं स्रोतों पर निर्भर थे, ऐसे में राज्य द्वारा सूखते प्राकृतिक जलधाराओं का हाल जानने के लिए यह डेटा संकलित किया जा रहा है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में लघु सिंचाई विभाग द्वारा आयोजित सातवीं लघु सिंचाई, द्वितीय जल निकाय, प्रथम वृहद एवं मध्यम सिंचाई तथा प्रथम स्प्रिंग जनगणना के संबंध में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि संगणना का उद्देश्य जिले में उपलब्ध लघु, मध्यम एवं वृहद सिंचाई संरचनाओं, विभिन्न जल निकायों तथा प्राकृतिक जल स्रोतों का सटीक, अद्यतन एवं विश्वसनीय डाटा तैयार किया जाना है। लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता मोहन लिए आर्य ने कहा कि संगणना कार्य शासन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे जिले में उपलब्ध जल संसाधनों की वास्तविक स्थिति सामने आती है। उन्होंने कहा कि इससे जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं का सशक्तिकरण होगा। कार्यशाला मास्टर ट्रैनर राहुल शर्मा ने कहा कि स्प्रिंग संगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सूखते जलस्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सातवीं लघु सिंचाई संगणना, कृषि क्षेत्र में जल उपयोग, सिंचाई क्षमता, जल उपलब्धता एवं भविष्य के संसाधन प्रबंधन का सटीक आकलन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी है, इन पर कार्य करने में आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।