{"_id":"6a733d5df43366f83a0b3ee6","slug":"video-rudraprayagcrowd-surges-at-madhyamaheshwar-trolley-administration-dispatches-team-to-the-site-for-safety-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मध्यमहेश्वर ट्रॉली पर बढ़ी भीड़, सुरक्षा के लिए प्रशासन ने मौके पर भेजी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यमहेश्वर ट्रॉली पर बढ़ी भीड़, सुरक्षा के लिए प्रशासन ने मौके पर भेजी टीम
मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर बणतोली में मधुगंगा नदी पर संचालित ट्रॉली पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अमर उजाला में बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर अस्थाई ट्रॉली पर बढ़ा दबाव, हादसे का खतरा का संज्ञान लेते हुए यहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। मध्यमहेश्वर मंदिर में कांवड़ यात्रा में प्रतिदिन करीब 700 से 800 श्रद्धालु ट्रॉली के माध्यम से आवाजाही कर रहे हैं। अधिक भीड़ के कारण लंबी कतारें लग रही हैं और धक्का-मुक्की की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय व्यवसायी अरविंद पंवार ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ट्रॉली ही नदी पार करने का एकमात्र साधन होने से श्रद्धालुओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ यात्री जल्दबाजी में नदी के रास्ते आर-पार करने का भी प्रयास कर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में स्थल पर डीडीआरएफ के चार जवान और एक पटवारी तैनात हैं। साथ ही ट्रॉली संचालन का समय सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मध्यमहेश्वर यात्रा और मानसून के दौरान क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस, केदारनाथ वन प्रभाग, तहसील ऊखीमठ, लोक निर्माण विभाग और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर डीडीमओ के चार जवान और पटवारी मौजूद हैं जो यात्रियों को सावधानी पूर्वक नदी पार करवा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।