Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
VIDEO : Paragliding Acro and SIV competition started in Koti Colony tehri Paragliders arrived from India and abroad
{"_id":"676513bd9990159d7209782e","slug":"video-paragliding-acro-and-siv-competition-started-in-koti-colony-tehri-paragliders-arrived-from-india-and-abroad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : देश-विदेश से पहुंचे पैराग्लाइडर, प्रतापनगर से भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : देश-विदेश से पहुंचे पैराग्लाइडर, प्रतापनगर से भरी उड़ान
पर्यटन विकास परिषद की ओर से टिहरी बांध की झील कोटीकाॅलोनी में पैराग्लाइडिंग एक्रो एंड एसआईवी प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतिभागियों ने प्रतापनगर से टेकऑफ कर कोटीकाॅलोनी में लैंडिंग का अभ्यास किया। इस दौरान दूर-दराज से आए पर्यटकों ने भी कुट्ठा प्वाइंट से पैराग्लाइडिंग से उड़ानभर कर हवाई रोमांच का लुत्फ उठाया। देश-विदेश से पहुंचे कई पायलटों ने प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने टिहरी बांध की झील किनारे कोटीकाॅलोनी में चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग एक्रो एंड एसआईवी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि टिहरी बांध की झील का उपयोग स्थानीय लोगों के हितों के लिए किया जाना चाहिए। टिहरी झील वाटर स्पोर्ट्स हब के रूप में पहचान बन रही है। उन्होंने कहा कि टिहरी में भी पैराग्लाइडिंग के टेकऑफ और लैंडिंग स्थल कोटीकाॅलोनी में दुनिया में प्रसिद्ध टर्की जैसी सुविधाएं विकसित करने की जरूरत है। पर्यटन विभाग को इस तरह की प्रतियोगिताओं में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ानी चाहिए। 22 दिसंबर को पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के समापन अवसर पर स्थानीय छात्रों को शामिल करें। युवाओं को लाने-ले जाने के लिए टीएचडीसी निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।