Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Tehri Lake Festival "Himalaya O2"; Five kilometer marathon organized from Ghansali to Pilkhi in Bhilangana block
{"_id":"69ad54bb45523f34e90f37e1","slug":"video-tehri-lake-festival-himalaya-o2-five-kilometer-marathon-organized-from-ghansali-to-pilkhi-in-bhilangana-block-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"टिहरी लेक फेस्टिवल \"हिमालय O2\"; भिलंगना ब्लॉक में घनसाली से पिलखी तक पांच किलोमीटर मैराथन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी लेक फेस्टिवल "हिमालय O2"; भिलंगना ब्लॉक में घनसाली से पिलखी तक पांच किलोमीटर मैराथन का आयोजन
टिहरी लेक फेस्टिवल “हिमालय O2” के अंतर्गत भिलंगना ब्लॉक में खेल एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घनसाली से पिलखी तक 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ भिलंगना ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी व घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया, मैराथन में युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में 45 वर्षीय उम्मेद सिंह राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि की उपस्थित लोगों ने सराहना की। वहीं 54 वर्षीय विनोद उनियाल ने भी मैराथन में भाग लेकर फिटनेस और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
मैराथन प्रतियोगिता में उम्मेद सिंह राणा प्रथम, विपिन रगड़वाल द्वितीय, अभिषेक बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे जबकि साहिल शाग चौथे, अंकित नेगी पांचवें, रितिक बिष्ट छठे, अमित नेगी सातवें, सुनील आठवें, आरव बिष्ट नवें और सूजल दसवें स्थान पर रहे वहीं महिलाओं में दिव्य प्रथम स्थान, सगुन दूसरे स्थान पर जबकि श्रुति तीसरे स्थान पर रहे।
मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 5100, द्वितीय को 3100 रुपए, तृतीय को 2100 रुपए जबकि अन्य पांचों को 11-11 सौ रुपए के रूप में नगद पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र ट्राफी दी गई, वहीं तीन महिलाओं को ग्यारह - ग्यारह सौ और
मैराथन में भाग लेने वाले 54 वर्षीय सबसे बुजुर्ग विनोद उनियाल को 1100 रुपए व प्रमाण पत्र सहित मोमेंटो भेंट किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल ने बताया कि मैराथन में 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया है, टॉप तीन विजेताओं से लेकर टॉप दस तक सभी को पुरस्कृत किया गया है जबकि सबसे अधिक उम्र के प्रतिभागी को भी पुरस्कृत किया गया है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विपिन सिंह ने बताया कि टिहरी महोत्सव 2026 के तहत रविवार को भिलंगना के घनसाली से पिलखी तक 5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया है, जिसके बाद पिलखी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें लोक गायिक अनुराग नौटियाल व सीमा पंगरियाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
प्रथम स्थान हासिल करने वाले उम्मेद सिंह राणा ने बताया कि वो पहले भारतीय सेना में थे जबकि आर्मी से रिटायर्ड के बाद वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड के पद पर तैनात हैं, उन्होंने बताया कि वो अपने रुटीन डेली अपनी फिटनेस के लिए तोड़ता रहता हूं वहीं उन्होंने युवाओं से भी अनुरोध करते हुए कहा कि अपनी फिटनेस के लिए दोड़ते रहे जीत हार अलग पहलू है, एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है, अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तो सब कुछ अच्छा ही रहेगा।
महिलाओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाली राइका अखोडी की छात्रा दिव्य चमोली में बताया मेरा स्पोर्ट्स में कोई इच्छा नहीं थी लेकिन विद्यालय शिक्षकों को अनुरोध पर भाग लेने आई हूं जबकि मैं नेशनल स्तर पर भी प्रतिभाग कर चुकी हूं, वहीं उन्होंने बताया कि यहां पर सरकार की तरफ से काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी।
मैराथन में भाग लेने पहुंचे 54 वर्षीय सबसे अधिक उम्र के विनोद उनियाल ने भी युवाओं को सुबह 5 बजे उठने और दौड़ लगाने का संदेश दिया और कहा कि स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा मूल मंत्र यही है ।
मैराथन में भाग लेने पहुंचे कैनरा बैंक के मेनेजर राजकुमार पाल ने बताया कि ये मेरा पहला मैराथन है सरकार ने यहां पर युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी पहल की गई है जबकि सरकार द्वारा ये बहुत ही अच्छा आयोजन किया गया है।
कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिकाओं ने बताया कि हमें प्रतिभाग करके काफी अच्छा लगा है और सरकार को इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत इस प्रकार की खेल गतिविधियों का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।