{"_id":"682d8888e37880b9e8020f06","slug":"video-2400-rte-seats-vacant-in-private-schools-of-udham-singh-nagar-district-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर जिले के निजी स्कूलों में आरटीई की 2400 सीटें रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर जिले के निजी स्कूलों में आरटीई की 2400 सीटें रिक्त
शिक्षा विभाग की ओर से बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश कराने के लिए दूसरा मौका दे दिया है। 29 मई से 8 जून तक इच्छुक व्यक्ति अपने बच्चे का विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। ऊधमसिंह नगर में 2400 सीटें खाली रह गई हैं। राज्य परियोजना निदेशक झरना कमठान ने मुख्य शिक्षाधिकारी को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए आरटीई के तहत निजी स्कूलों में अपवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों की 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है। इसके लिए राज्य स्तर पर 5 अप्रैल को प्रथम चरण की लॉटरी संपन्न हो गई है। लेकिन अभी स्कूलों में 50 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई हैं। राज्य एवं जनपद स्तर पर विभिन्न संचार संसाधनों के माध्यम प्रचार-प्रसार कराने के बाद भी कुछ मान्यता प्राप्त स्कूलों समय से पोर्टल पर पंजीकरण अपडेट नहीं किया है। इस कारण से निजी स्कूलों में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सका है। 24 अप्रैल को पोर्टल अपडेट कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वेबसाइट www.rteonline.uk.gov.in पर इच्छुक बच्चे का पंजीकरण कराया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।