{"_id":"680b3c799371278fe8000c57","slug":"video-palsa-ka-pathashal-ips-na-bcaca-ka-btae-daragasa-ka-thashhaparanaema-kaha-maja-sa-shanpr-haaa-nasha-karaara-oura-jathaga-kara-thata-ha-brabtha-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: IPS ने बच्चों को बताए ड्रग्स के दुष्परिणाम, कहा- मजे से शुरू हुआ नशा कॅरिअर और जिंदगी कर देता है बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: IPS ने बच्चों को बताए ड्रग्स के दुष्परिणाम, कहा- मजे से शुरू हुआ नशा कॅरिअर और जिंदगी कर देता है बर्बाद
रुद्रपुर के लालपुर पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद आईपीएस निशा यादव ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। कहा कि शुरूआत में मजे के लिए किया गया नशा अंत में कॅरिअर और जिंदगी दोनों को बर्बाद कर देता है। नशे की पूर्ति के लिए लोग चोरी और अन्य अपराध करते हैं। कहा कि आसपास कोई नशा बेच रहा है तो उसकी सूचना परिजनों और पुलिस को भी दें। बृहस्पतिवार को स्कूल परिसर में हुई पाठशाला में आईपीएस निशा ने कहा कि साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट सहित कई तरीकों से ठगी कर रहे हैं। कहा कि अनजान लोगों को ओटीपी साझा न करें। सोशल मीडिया इस्तेमाल कर रहे हैं तो पासवर्ड मजबूत बनाएं। उन्होंने साइबर स्टाकिंग और साइबर बुलिंग की जानकारी दी। कहा कि ऐसे अपराधों की शिकायत पर सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के मामले में 1930 और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाएं। अगर कोई बड़ा दोपहिया वाहन लेकर निकल रहा है तो उनको हेलमेट पहनने के लिए टोकें। दोपहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठाएं।उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधा भी रोपा। वहां पर स्कूल के प्रशासक मोहम्मद अरबाज और प्रधानाचार्य पूजा अग्रवाल थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।