{"_id":"69f88810ff7f1a75290d3c9b","slug":"video-singers-showcase-their-talent-in-auditions-for-the-singing-competition-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन में गायकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: गायन प्रतियोगिता के ऑडिशन में गायकों ने दिखाई प्रतिभा
गायत्री जोशी
Updated Mon, 04 May 2026 05:20 PM IST
Link Copied
रुद्रपुर में रचना समिति की गायन प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन में गायकों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। नगर के काशीपुर बाईपास स्थित होटल में हुए ऑडीशन में गायकों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया है। समिति विगत कई वर्षों से शहर में गायन प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस मंच से निकली प्रतिभाएं पूर्व में इंडियन आइडल जैसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शो तक पहुंची हैं। समिति के संयोजक केवल कृष्ण बतरा ने बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिता विख्यात गायिका स्व. आशा भौंसले को समर्पित की गई है। ऑडीशन के माध्यम से प्रत्येक वर्ग से आठ-आठ प्रतिभावान प्रतिभागियों का चयन सेमीफाइनल राउंड के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता आगामी 18 मई को होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।