{"_id":"675d6ece438bb8b1400099e5","slug":"video-vayaral-oidaya-mamal-ma-parava-vathhayaka-thakaral-na-palsa-ka-tha-taharara-kararavaii-ka-maga-ka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वायरल ऑडियो मामले में पूर्व विधायक ठुकराल ने पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वायरल ऑडियो मामले में पूर्व विधायक ठुकराल ने पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग की
सोशल मीडिया के वायरल ऑडियो से मचे सियासी संग्राम के बाद अब पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी को तहरीर सौंपकर एआई तकनीक से उनका कूट रचित ऑडियो बनाने, वायरल करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने के मकसद से साजिश की गई है। चार साल पहले उनके घर पर लगे जनता दरबार में हुई बातचीत को उनकी बिना अनुमति के टेप किया गया और एआई तकनीक से गलत अंश डाल दिए गए। इसी आधार पर उनका पूर्व में भाजपा से टिकट भी कटवाया गया था। कहा कि इस ऑडियो को हत्या के सजा याफ्ता मुजरिम ने ग्रुपों में वायरल किया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।