{"_id":"675d2159a9f221f2bd037b85","slug":"video-rayabral-ka-bchharava-satashana-para-jaltha-shanpr-ha-jaega-ral-kaca-rasatarata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली के बछरावां स्टेशन पर जल्द शुरू हो जाएगा रेल कोच रेस्टोरेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली के बछरावां स्टेशन पर जल्द शुरू हो जाएगा रेल कोच रेस्टोरेंट
रायबरेली में शनिवार को बछरावां रेलवे स्टेशन पर रेस्टोरेंट के लिए कोच शिफ्ट करने का काम हुआ। इसके लिए एक घंटे का ब्लॉक लिया गया। क्योंकि, विद्युत लाइन बंद होने और रेल लाइन व्यस्त रही। पहले इलेक्ट्रिक लाइन को खोला गया, फिर हाइड्रा मशीन के जरिए रेल लाइन से कोच उठाकर रेस्टोरेंट ट्रैक तक पहुंचाया गया। जल्द ही यह रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू हो जाएगा।
बछरावां रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बन रहा है, जो इसी महीने के अंत तक चालू होने की संभावना है। स्टेशन परिसर में बाउंड्रीवाल के निकट रेस्टोरेंट के लिए एक महीने पहले ट्रैक बन गया था। एक पखवाड़े पहले कोच आ गया था, जो स्टेशन की एक रेल लाइन पर खड़ा कर दिया गया था। इसी रेल लाइन से रेस्टोरेंट के ट्रैक तक कोच पहुंचाने का काम हाइड्रा मशीन से पूरा किया गया।
रेल लाइन और रेस्टोरेंट ट्रैक तक 200 मीटर का रास्ता बनाया गया था। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने कोच शिफ्टिंग के लिए दो हाइड्रा मशीनें बुलाई गई थीं। इनके जरिए एक ट्रक पर कोच रखा गया और रेस्टोरेंट ट्रैक तक पहुंचाया गया। इस काम के लिए एक घंटे ब्लॉक लिया गया, लेकिन ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
शुक्रवार को बछरावां रेलवे स्टेशन परिसर में बन रहे रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए बोगी शिफ्ट करने का काम हुआ, लेकिन इसमें लगाए गए कर्मचारियों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं रहे। इस दौरान बिजली के तारों को खोला गया। हाइड्रा मशीन से कोच उठाया गया। रेस्टोरेंट ट्रैक तक पहुंचाया गया। विद्युत कर्मचारियों के पास न दस्ताने थे और न हेलमेट। अन्य कार्यों में भी कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करते दिखे। ऐसे कार्यों में हादसे का अंदेशा बना रहता है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी भारी पड़ सकती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।