{"_id":"67fa346ded0b61add9064d20","slug":"video-yapa-sama-para-palsa-na-pakaugdha-434-kal-sa-athhaka-gaja-2025-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यूपी सीमा पर पुलिस ने पकड़ा 434 किलो से अधिक गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यूपी सीमा पर पुलिस ने पकड़ा 434 किलो से अधिक गांजा
एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने किच्छा में यूपी की सीमा पर संयुक्त कार्रवाई कर झारखंड के डाल्टनगंज से कंटेनर में छिपाकर लाया जा रहा 434.748 किलो गांजा पकड़ा है। इसे बाजपुर सहित अन्य जगहों पर खपाया जाना था। ऊधमसिंह नगर जिले में कई वर्ष बाद पुलिस ने गांजे की इतनी बड़ी खेप बरामद की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स को गांजा तस्करी का इनपुट मिला था। इस पर कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार देर रात एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट और पुलभट्टा पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर कंटेनर (यूके06सीबी4534) की तलाशी ली। टीम ने चालक के केबिन को काटकर उसमें बनाई जगह में छिपाकर रखे कट्टों से गांजे की यह खेप बरामद की है। टीम ने चालक राजू अली निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान जिला लखीमपुर खीरी यूपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि वह सुरेश गुप्ता के कहने पर झारखंड से गांजा लेकर आया था। पुलिस ने राजू अली और सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। टीम ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर कंटेनर को भी सीज कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।