{"_id":"69d8a4c2eb8fecc4ca0a8db6","slug":"video-bright-sunshine-breaks-through-after-snowfall-at-yamunotri-dham-revealing-a-beautiful-view-of-valley-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के बाद खिली चटख धूप, दिखा घाटी का सुंदर नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के बाद खिली चटख धूप, दिखा घाटी का सुंदर नजारा
Renu Saklani
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:50 PM IST
Link Copied
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बर्फबारी के बाद चटख खिली धूप। दिखा घाटी का सुंदर नजारा। यमुनोत्री धाम में लगातार बर्फबारी से यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी दोपहर बाद यमुनोत्री धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके चलते धाम सहित पैदल मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य फिर से बाधित हो गए हैं। यमुनोत्री के तीर्थपुरोहितों ने इस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आगे मौसम साफ होने पर विभागों से तेजी के साथ कार्याें को पूरा करने की मांग की है। बीते बुधवार को यमुनोत्री धाम सहित आसपास चोटियों और पैदल मार्ग पर जमकर बर्फ गिरी। वहीं बृहस्पतिवार को भी सुबह से मौसम हालांकि साफ रहा लेकिन दोपहर बाद फिर से बर्फबारी होने से निर्माण कार्यों में खलल पड़ा है। धाम में बर्फबारी के कारण वहां पर सिंचाई विभाग की ओर से चल रहे चेजिंग रूम, रसोई घर, अस्थायी पुलिया निर्माण आदि कार्य बाधित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।