{"_id":"699af2267e45ff8d95082241","slug":"a-massive-fire-broke-out-a-the-biscuit-factory-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-3979352-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डीजल ने बढ़ाई तबाही, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डीजल ने बढ़ाई तबाही, मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र में बाल्टी कारखाना के पास स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक अनुमान है कि पहले शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद फैक्ट्री में रखे डीजल ने आग को और भड़का दिया।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के बाल्टी कारखाना के पास स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में डीजल मशीन का इस्तेमाल होता था और काफी मात्रा में डीजल स्टोर रखा गया था। प्रारंभिक अनुमान है कि पहले शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद फैक्ट्री में रखे डीजल ने आग को और भड़का दिया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले चुकी थी।
अग्निशमन विभाग ने काबू पाया
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक फैक्ट्री का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
पढे़ं; दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
प्रशासन जांच में जुटा
प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग के दौरान स्थानीय लोग दहशत में थे। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ लोग अपने घर छोड़कर बाहर भाग गए। शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई।
Trending Videos