सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   police station rasulpur Kshetra se 3 school going children ware allegedly kidnapping

Bihar News: दिनदहाड़े तीन बच्चों के अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर के रसलपुर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे तीन बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया। आरोप है कि एक बुलेट बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार अपराधियों ने बच्चों को जबरन उठाया। पीड़ित बच्चा राहुल कुमार मौके की सूझबूझ से भाग निकला और एक अन्य बच्चे को भी बचाया।

police station rasulpur Kshetra se 3 school going children ware allegedly kidnapping
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल जा रहे तीन बच्चों के अपहरण का आरोप लगाया गया है, जिसने इलाके में डर और चिंता का माहौल बना दिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, घोघा थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार के तीन पुत्र रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकले थे।
Trending Videos


आरोपियों ने बच्चों को जबरन उठाया
रास्ते में एक बुलेट बाइक और एक स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी। आरोप है कि गाड़ी में सवार लोगों ने बच्चों को बेहोश कर जबरन अपने साथ ले लिया।

बच्चों की सूझबूझ से खुलासा
पीड़ित बच्चों में से राहुल कुमार ने बताया कि उसे रसलपुर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के पास एक घर में रखा गया था। राहुल ने कहा कि वहां अन्य बच्चे भी मौजूद थे। मौका पाकर राहुल ने किसी तरह वहां से भाग निकला और एक अन्य बच्चे को भी अपने साथ बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और चाकू; 11 लोग हुए घायल

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। क्षेत्र के लोग भी इस घटना से चिंतित हैं और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed