Bihar: संजय सरावगी के घर पहुंचे डिप्टी सीएम और केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष की मां को दी श्रद्धांजलि
Bihar News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के निधन के पर श्रद्धांजलि देने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद उनके आवास पर पहुंचे। जहां दोनों नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ परिवार से मुलाकात की।
विस्तार
बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता राधा देवी सरावगी का पिछले दिनों मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद से ही तमाम लोग उनकी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद दरभंगा पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिहार भाजपा के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी के पूज्य माताजी के निधन के उपरांत दरभंगा स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।
विज्ञापनविज्ञापन
ईश्वर सभी शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे इसकी कामना करता हूं।… pic.twitter.com/YuqDGgsBVK — Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) February 16, 2026
'मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता'
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, 'मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता। यह अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।'
ये भी पढ़ें: कैमूर में पैसा डबल करने का झांसा देकर साढ़े छह लाख की ठगी, गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
'संजय सरावगी से पारिवारिक संबंध'
वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संजय सरावगी से उनका केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि पारिवारिक संबंध भी रहा है। उन्होंने कहा, 'माता का साया उठ जाना अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें।' इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, राजद के पूर्व मंत्री ललित यादव, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा तथा विधायक संजय गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.