{"_id":"69927e55e045914d3e0cc658","slug":"bihar-news-dmch-patient-death-due-to-doctor-negligence-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-3957471-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: डीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: डीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का फूटा गुस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा के डीएमसीएच में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित सुनीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिवार ने डॉक्टर और नर्स पर समय पर इलाज, दवा और ऑक्सीजन नहीं देने का आरोप लगाया है।
दरभंगा के डीएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा के डीएमसीएच में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज कर रहे डॉक्टर की लापरवाही के कारण सुनीता देवी की जान गई। घटना की सूचना मिलते ही बेंता थाना और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि डीएमसीएच में तीन दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है जब मरीजों के परिजनों को हंगामा करना पड़ा है। दो दिन पहले इमरजेंसी विभाग में करीब दो घंटे तक ऑक्सीजन पाइप लाइन से सप्लाई बंद हो गई थी। उस दौरान एक गंभीर मरीज को बिना इलाज के ही पटना रेफर कर दिया गया था। उस घटना को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था।
ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती
मृतका की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के गंज रघौली माधोपट्टी वार्ड नंबर 11 निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। उन्हें ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। पहले उन्हें इमरजेंसी में रखा गया, बाद में डॉक्टरों ने मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कर दिया।
समय पर डॉक्टर और नर्स नहीं आने का आरोप
परिजनों के अनुसार रविवार की दोपहर इलाज के दौरान सुनीता देवी की मौत हो गई। मृतका की बड़ी बेटी पंचो देवी ने आरोप लगाया कि जब मरीज की बेचैनी बढ़ी तो वह नर्स को तीन चार बार बुलाने गईं, लेकिन कोई नहीं आया। काफी देर बाद निहोरा करने पर डॉक्टर पहुंचे और ऑक्सीजन लगाने और दवा चढ़ाने की बात कही। परिजनों का कहना है कि दवा और ऑक्सीजन समय पर नहीं लगाया गया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। बेटी ने आरोप लगाया कि जब वह नर्स को बुलाने गईं तो नर्स ने पहले शिकायत करने की बात कही। उनका कहना है कि समय पर इलाज और दवा नहीं मिलने से उनकी मां की जान चली गई।
ये भी पढ़ें: संजय सरावगी के घर पहुंचे चिराग पासवान और गिरिराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष की मां को दी श्रद्धांजलि
आर्थिक हालत कमजोर, निजी अस्पताल नहीं ले जा सके
परिवार के लोगों ने बताया कि सुनीता देवी के चार बेटियां और एक बेटा है। बेटे की अभी शादी नहीं हुई है। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है, इसलिए वे निजी अस्पताल की जगह डीएमसीएच में इलाज के लिए लाए थे। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हल्ला हंगामा किया। अस्पताल की सूचना पर बेंता थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इस मामले में बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
Trending Videos