सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Oxygen pipes stolen from gynecology DMCH

Bihar News: दरभंगा के डीएमसीएच में फिर सेंध! गायनी विभाग से ऑक्सीजन पाइप चोरी, कुछ देर थमी सप्लाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 08:25 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा स्थित डीएमसीएच के पुराने गायनी विभाग से चोरों ने कई कमरों की ऑक्सीजन पाइप काटकर चोरी कर ली, जिससे कुछ समय के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई। लीकेज की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत पाइप लाइन बंद कर स्थिति को संभाला।

Bihar News : Oxygen pipes stolen from gynecology  DMCH
डीएमसीच का गायनी विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा का डीएमसीएच, जिसे उत्तर बिहार का लाइफलाइन कहा जाता है, एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों में है। इस बार मामला डीएमसीएच के पुराने गायनी विभाग का है, जहां चोरों ने कई कमरों का ऑक्सीजन पाइप काटकर फरार हो गए। चोरी के बाद कुछ समय के लिए विभाग में ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई गंभीर स्थिति पैदा नहीं हुई।
Trending Videos


लीकेज की आवाज से खुला मामला
ऑक्सीजन पाइप काटे जाने के बाद गैस लीक होने की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पाइप लाइन बंद कर बेकार हो रही ऑक्सीजन को रोका। लेकिन तब तक चोर पाइप लेकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब डीएमसीएच में ऑक्सीजन पाइप चोरी हुई हो। इससे पहले भी इमरजेंसी सहित कई वार्डों में उचक्के पाइप लाइन काटकर ले जा चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि पाइप लाइन की सुरक्षा और रखरखाव के लिए गार्ड तैनात हैं, इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और सुरक्षा कर्मी देखते रह जाते हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में उचक्कों की सक्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। गायनी विभाग के सीओटी के पास से काफी लंबा ऑक्सीजन पाइप काट लिया गया। करीब एक माह पहले भी इसी भवन से कई फीट पाइप चोरी हुई थी।

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम

सिर्फ पाइप ही नहीं, बल्कि पहले करीब एक दर्जन एयर कंडीशनर के कीमती पार्ट्स भी चोरी हो चुके हैं। न्यू सर्जिकल बिल्डिंग और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भवन से भी कीमती नल उखाड़कर ले जाए जा चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति का नुकसान हो चुका है। डीएमसीएच में बढ़ती चोरी की घटनाएं वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों की चौकसी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया से मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed