सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : je arrest by svu team today who demand money bribe nagar parishad

Bihar News : महज 9 हजार घूस लेता सरकारी अभियंता गिरफ्तार; बिहार में जूनियर इंजीनियर को कैसे दबोचा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
सार

Vigilance Raid in Bihar :  मुजफ्फरपुर में एक सरकारी कनीय अभियंता को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, लेकिन रकम महज 9 हजार थी तो यह ज्यादा चर्चा में आ गया। घूस किसी आम आदमी से नहीं, पार्षद पति से ली जा रही थी।

Muzaffarpur Bihar news : je arrest by svu team today who demand money bribe nagar parishad
घुस लेते जूनियर इंजीनियर अरेस्ट
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत आज विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। साहेबगंज नगर परिषद में तैनात कनीय अभियंता (जूनियर इंजीनियर) अमन कुमार को 9,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बड़ी कामयाबी है। इससे पूर्व एसवीयू की टीम ने जिला कृषि पदाधिकारी और फिर एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा था।
Trending Videos


पेवर ब्लॉक लगाने के भुगतान में चाहिए थी घूस
साहेबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 के निवासी राजकुमार तिवारी ने पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया गया था, जिसके भुगतान और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के एवज में कनीय अभियंता अमन कुमार 9,000 रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर निगरानी की एक विशेष टीम गठित की गई। योजना के अनुसार, गुरुवार को पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने अमन कुमार को रिश्वत लेते दबोच लिया। टीम ने उनके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। पिछले तीन दिनों से जारी इन लगातार कार्रवाइयों से सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर से पटना ले गई निगरानी की टीम
इस मामले में निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। साक्ष्य सही पाए जाने के बाद विशेष टीम ने कनीय अभियंता को मौके से गिरफ्तार किया। उनके पास से घूस की राशि बरामद कर ली गई है। आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना ले जाया गया है।

घुस लेते जूनियर इंजीनियर अरेस्ट

घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार।

 

घुस लेते जूनियर इंजीनियर अरेस्ट

घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार।

 

घुस लेते जूनियर इंजीनियर अरेस्ट

घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed