Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Husband and wife who went withdraw money CSP Center were beaten in vaishali Bihar
{"_id":"6997e2280e2b71d2fd084295","slug":"bihar-news-husband-and-wife-who-went-withdraw-money-csp-central-were-beaten-up-vaishali-news-hajipur-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3971898-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News : CSP सेंटर पर पैसा निकालने गए दलित दंपत्ति के साथ मारपीट, आरोपियों ने छिने सोने के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : CSP सेंटर पर पैसा निकालने गए दलित दंपत्ति के साथ मारपीट, आरोपियों ने छिने सोने के गहने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 11:02 AM IST
Link Copied
वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्र पर महिला से जातिसूचक दुर्व्यवहार और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि केंद्र के प्रबंधक और उनके सहयोगियों ने दंपति पर हमला किया, जातिसूचक गालियां दीं और महिला के गहने लूट लिए।
सीएससी संचालक पर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
श्रीरामपुर निवासी घायल पप्पू पासवान की पत्नी पूनम देवी सीएससी केंद्र पर पैसे लेने गई थीं। पूनम देवी का आरोप है कि केंद्र के प्रबंधक कुमार ने उनके साथ जातिसूचक गालियां दीं और गलत इरादे से व्यवहार किया। इसके बाद पूनम देवी ने अपने पति पप्पू पासवान को मौके पर बुलाया। पप्पू के पहुंचने पर कुमार और उसके परिवार के सदस्यों ने पूनम देवी और उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गांव के कुछ अन्य लोग, जिनमें राजा कुमार (पिता: विश्नुदेव राम) भी शामिल थे, पप्पू पासवान को पकड़कर लाठी-डंडों से पीटने लगे।
लाठी-डंडों और राइफल से हमला
आरोप है कि कुमार के परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडों और राइफल के साथ दंपति और उनके ससुर पर हमला किया। लखनदेव राय (पिता: नाथुन राय) और पवन राय (पिता: सुखनदेव राय) ने राइफल दिखाते हुए सभी पासवानों को जान से मारने और पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दी। सुखदेव राय के परिवार के कई अन्य सदस्य भी इस मारपीट और गाली-गलौज में शामिल थे।
आरोपियों ने केस दर्ज न कराने की दी धमकी
मारपीट के दौरान राजा कुमार राय ने पूनम देवी का सोने का मंगलसूत्र और ढोलना तथा उनके पति का सोने का बजरंगबली लॉकेट छीन लिया। घटना के बाद जब पीड़ित इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे, तब भी आरोपियों ने उन्हें केस दर्ज न कराने की धमकी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।