फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar 15-Year-Old Boy Drowns in River After Jumping off Bridge to Win Bet SDRF Search Underway

Bihar: खेल-खेल में लगी शर्त! पुल से नदी में कूदते ही गहरे पानी में समाया किशोर, गांव में पसरा सन्नाटा

Fri, 24 Jul 2026 02:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बख्तियारपुर (बड़का गांव) में दोस्तों के साथ लगी एक शर्त 15 वर्षीय किशोर पर भारी पड़ गई। पुल से नदी में छलांग लगाने के बाद किशोर लापता हो गया। स्थानीय गोताखोरों के प्रयास के बाद अब एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar 15-Year-Old Boy Drowns in River After Jumping off Bridge to Win Bet SDRF Search Underway
तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर (बड़का गांव) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां महज एक शर्त के कारण 15 वर्षीय किशोर की जान जोखिम में पड़ गई। गुरुवार की देर शाम हुई इस घटना के बाद से किशोर लापता है और उसकी तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन


शर्त लगाकर नदी में लगाई छलांग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता किशोर की पहचान अख्तियारपुर निवासी अजय पासवान के 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम अंकित अपने साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच एक शर्त लगी, जिसके तहत अंकित ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा नहीं होने के कारण वह पानी में डूब गया और लापता हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रेलवे अधिकारी के सरकारी आवास पर CBI की रेड, आठ घंटे तक चली पूछताछ; घर से पिस्टल-मैगजीन और कारतूस बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में जुटी एसडीआरएफ
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। किशोर के लापता होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने काफी देर तक नदी में उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम को सूचना दी गई। टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन रात में रोशनी की कमी के कारण सर्च ऑपरेशन में तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में किशोर की तलाश कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था। इस घटना के बाद से अंकित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीण भी किशोर के सकुशल मिलने की उम्मीद में घटनास्थल पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed