सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar vidhan sabha prem kumar answer on Maner bihta arsenic issue raised by bhai virendra mla bihar news

Bihar: 'आप तो बीमार नहीं'- विधान सभा अध्यक्ष ने भाई वीरेंद्र को क्यों कहा ऐसा? आर्सेनिक पर मचा बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Feb 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Vidhan Sabha : गुरुवार को विधानसभा और विधान परिषद् में हंगामेदार परिस्थितियां होंगी, यह पहले से तय था। कुछ बहुत रोचक भी हुआ। राजद विधायक ने एक सवाल सरकार से पूछा, जवाब विधानसभा अध्यक्ष ने दिया।

bihar vidhan sabha prem kumar answer on Maner bihta arsenic issue raised by bhai virendra mla bihar news
बिहार विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने आम जनता से जुड़े एक अहम मुद्दे को उठाया। सवाल उनके क्षेत्र का था, लेकिन बड़ी आबादी के प्रभाव का। लेकिन, चर्चा दूसरी तरफ बढ़ गई। भाई वीरेंद्र ने सवाल सरकार से किया। मुख्यमंत्री ने कुछ और बात कही, तो विधानसभा अध्यक्ष ने यही पूछ दिया कि आप उस समस्या से परेशान तो नहीं हैं? जानिए, क्या-क्या हुआ किस मुद्दे पर आज जानते हैं....
Trending Videos


जानिए किस बात की इतनी चर्चा हो रही है...
पटना के मनेर और बिहटा क्षेत्र में आर्सेनिक युक्त पानी पीने से लोगों के बीमार होने का मुद्दा भाई वीरेंद्र ने आर्सेनिक से लोगों के बीमार होने का मुद्दा। इस पर PHED विभाग के मंत्री संजय कुमार ने जवाब दिया लेकिन भाई वीरेंद्र उनके जवाब से असंतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि लोग बीमार पर हैं। मैं क्षेत्र के रहता हूं। वहां के लोग पीड़ा में हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आप बीमार नहीं हैं। इसमें सीएम नीतीश ने कहा कि भाई वीरेंद्र को उनके जैकेट पर कुछ पूछा। इस पर फौरन भाई वीरेंद्र ने सीएम से कहा कि आपने ही मुझे यह कपड़ा दिया है। आपको याद ही नहीं है। इसलिए न कहते हैं दवा समय से खाना चाहिए। नहीं खाईएगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा। आप मेरे बड़े भाई हैं मैं छोटा भाई हूं। इसके बाद डिप्टी सम्राट चौधरी ने भाई वीरेंद्र से कहा कि मुख्यमंत्री की चिंता है कि आप कपड़ा कम पहनिए इतना ठंडा अब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed