फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   guru ravidas 650th jayanti samrasta sankalp abhiyan bihar samrat choudhary sanjay sarawagi patna

Guru Ravidas Jayanti: बिहार में समरसता संकल्प अभियान का आगाज, 52 जिलों में पहुंचेगी जन्मस्थली की पावन मिट्टी

Fri, 07 Aug 2026 05:20 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 07 Aug 2026 05:20 PM IST
सार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर पटना के ज्ञान भवन में ‘समरसता संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार और भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कई मंत्री, विधायक, साधु-संत और 52 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए।

विज्ञापन
guru ravidas 650th jayanti samrasta sankalp abhiyan bihar samrat choudhary sanjay sarawagi patna
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनके सामाजिक समरसता, समानता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार और भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में साधु-संत और प्रदेश के सभी 52 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

विज्ञापन

पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ की। इस अवसर पर उपस्थित साधु-संतों का मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश पर आधारित प्रेरणादायी वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम के संयोजक और भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश झा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन

गुरु रविदास की जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी के कलश सौंपे

अभियान का प्रमुख आकर्षण वाराणसी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली श्री गोवर्धनपुर से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के सभी 52 जिलाध्यक्षों को ये पवित्र कलश सौंपे और समरसता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। इन कलशों को रथ के माध्यम से प्रत्येक जिले तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद इन्हें संबंधित जिलों के गांवों, मंदिरों और संत समाज के बीच ले जाया जाएगा। वहां सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन-कीर्तन, समरसता संकल्प और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सरावगी बोले- सामाजिक समरसता का व्यापक जनआंदोलन है अभियान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पहली बार बिहार सरकार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर इतना व्यापक अभियान शुरू किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वाराणसी की पावन धरती से निकला समरसता का संदेश अब बिहार के गांव-गांव तक पहुंचेगा।


उन्होंने कहा कि यह पवित्र मिट्टी केवल मिट्टी नहीं है, बल्कि संत रविदास जी की तपस्या, समता और मानवता के संदेश का प्रतीक है। संत रविदास जी ने सदियों पहले जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया था। आज उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जरूरत है। संजय सरावगी ने कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का व्यापक जनआंदोलन है। इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में जोड़ना है।

जातिवाद खत्म करने और विकसित बिहार के निर्माण का लिया संकल्प

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, जातिवाद की मानसिकता को समाप्त करने और विकसित भारत तथा विकसित बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सौहार्द, समता और सेवा का संदेश और मजबूत होगा। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, साधु-संतों और कार्यकर्ताओं ने संत रविदास जी के समरस समाज के संकल्प को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

हर गांव और हर वर्ग तक पहुंचेगा गुरु रविदास का संदेश

अन्य वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक न्याय, समान अवसर, मानव गरिमा और बंधुत्व की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे। अभियान के माध्यम से राज्य के प्रत्येक गांव, प्रत्येक मंदिर और समाज के हर वर्ग तक उनके संदेश को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके जरिए सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। अभियान में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।

कई मंत्री, विधायक और हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार, मंत्री रामकृपाल यादव, केदार गुप्ता, दिलीप जायसवाल, नंद किशोर राम, लखेंद्र पासवान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इनके अलावा विधायक रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, सुजीत पासवान, अनिल राम, संगीता राम और महेश पासवान, पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि तथा सीता साहू सहित बड़ी संख्या में साधु-संत, मंदिर समितियों के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व मंत्री जनक राम ने किया। समापन संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जयघोष और सामाजिक समरसता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed