{"_id":"69bb1590fafd81d7a6095e41","slug":"om-defeated-the-seeded-player-from-hong-kong-dehradun-news-c-5-1-drn1031-925191-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ओम ने हांगकांग के वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ओम ने हांगकांग के वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन टूर जूनियर्स आईटीएफ (जे60) टूर्नामेंट के चौथे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बुधवार को विभिन्न कोर्ट्स पर खेले गए टेनिस मुकाबलों में कई उलटफेर देखने को मिले।
बालक वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में भारत के ओम वर्मा ने हांगकांग के प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एलेक्स लैप हंक हुइ को कड़े मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-3 से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया। वहीं, एक अन्य डबल्स मैच में भारत के वीर मादाम और पंसुल ओबेवेजा की जोड़ी ने आरुष और प्रभावित सिंह को 6-0, 6-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे सिंगल्स मुकाबले में भारत के यासीन दहिया ने इंडोनेशिया के एरिक मैथ्यू गुनावन को 6-1, 6-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
अमृत धनकर और तेजस रवि की जोड़ी ने कुशाग्र अरोरा व अद्वैत तिवारी को 6-4, 6-4 से मात दी। बालिका वर्ग में भी मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहे। समायरा कोहली ने स्वास्ति सिंह को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में 7-5, 4-6, 6-3 से हराया। वहीं, दिया चौधरी ने हरिथा श्री वेंकटेश को 6-2, 6-0 से पराजित किया।
Trending Videos