सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The body of a farmer missing for 44 days was found in his field in Arnia.

Bulandshahar News: अरनिया में 44 दिन से लापता किसान का खेत में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
The body of a farmer missing for 44 days was found in his field in Arnia.
मृतक लोकेश का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
विज्ञापन
खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के उदयभान नगलिया गांव में रविवार को खेत में 44 दिन से लापता किसान का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos

उदयभान नगलिया निवासी सतेंद्र ने बताया कि 13 फरवरी को उनके छोटे भाई लोकेश कुमार (42) खेत पर फसल में पानी लगाने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर काफी तलाश की। परिजनों ने अपने रिश्तेदार और अन्य परिचित लोगों से जानकारी ली, लेकिन किसी को कुछ नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 फरवरी को उन्होंने अरनिया थाना में लोकेश कुमार के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर दी। इसके बाद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और लोकेश कुमार को तलाशने की कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। शनिवार रात को परिवार के लोग खेत में फसल काट रहे थे। तभी उनको खेत के बीचों बीच एक सड़ा गला शव पड़ा मिला।


भाई सतेंद्र ने बताया कि शव पूरी तरह गल गया था। हड्डियां भी बाहर आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे जानवरों ने शरीर को पूरी तरह से नोच रखा हो। शव के कपड़ों और जूते की मदद से परिजनों ने लोकेश के रूप में शिनाख्त की। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

-----------------
कोट :-

नगलिया उदयभान गांव में मिले शव की पहचान लोकेश कुमार के रूप में हुई है, जो खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनकी गुमशुदगी भी दर्ज है। पोस्टमार्टम जांच के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed