{"_id":"61a8c3e52187557aa53b02c8","slug":"aayush-says-he-is-accused-of-getting-everything-from-salman-i-also-have-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष शर्मा ने कहा: मेरे पास खुद का भी पैसा है, जीजा सलमान को हर चीज का श्रेय जाने से हैं खफा!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष शर्मा ने कहा: मेरे पास खुद का भी पैसा है, जीजा सलमान को हर चीज का श्रेय जाने से हैं खफा!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और आयुष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा का कहना है कि उनके पास खुद का पैसा है और वह हर चीज के लिए अपने जीजा सलमान खान के सहारे नहीं रहते हैं। उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में आलोचकों को यह बताया कि वह खुद के दम पर भी चीजें करते हैं। आयुष शर्मा ने अपने साक्षात्कार में कहा, मैं जो भी छोटी-छोटी चीजें करता हूं, उन सबका श्रेय सलमान खान को जाता है। मेरे पास खुद का पैसा भी है और मैं सलमान के हाथ से नहीं चलता हूं।
2 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि वह जो भी छोटी-छोटी चीजें करते हैं, लोग उनसे कहते हैं कि यह उन्होंने सलमान की वजह से किया है। आयुष शर्मा ने कहा, दुर्भाग्य से मेरे जीवन में यह ऐसा है कि मैं जो भी छोटी-छोटी गतिविधियां करता हूं, माना एक कार खरीदी तो लोगों की प्रतिक्रिया होती है कि ओह! आपको सलमान खान से मिली।
3 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष शर्मा का कहना है कि मैं जो कुछ भी करता हूं, तो लोगों को लगता है कि मैंने सलमान खान की वजह से किया। मेरे पास खुद के पैसे भी हैं। मैं इधर-उधर ऐसे ही नहीं घूम रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष शर्मा ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि मेरे लिए यह ठीक है। आप जैसे हैं, ठीक हैं। मुझे आलोचना पसंद है। उन्होंने कहा कि मुझे नकारात्मकता भी पसंद है। जब कोई मुझे ट्रोल करता है, तो मुझे खुशी होती है। हमेशा यह भाव होता है कि 'मैं तुम्हें गलत साबित करूंगा'।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान और आयुष शर्मा
जब पहली बार मेरे साथ ऐसा हुआ था तो मुझे लगा ऐसा क्यों? मैंने क्या गलत किया? मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ? पर अब आखिरकार, अब मैं अपनी आलोचना होने पर आलोचकों को बेहद स्वस्थ भावना से लेता हूं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि सलमान खान के पास शादी करने का वक्त नहीं है। सलमान खान के बहनोई और अंतिम: द फाइनल ट्रुथ फिल्म के अभिनेता आयुष शर्मा ने कहा था कि सलमान खान की काम करने की शैली ऐसी है कि उनके पास शादी करने का समय नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि वह सलमान खान की शादी के विषय पर कुछ कहना नहीं चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।