सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cockroach Found in Biryani at City Mall Hotel; Uproar Ensues

बर्थडे की चल रही थी पार्टी: गोरखपुर के इस होटल की बिरयानी में मिला कॉकरोच हंगामा, दो दिन के लिए रेस्टोरेंट बंद

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
सार

घटना बुधवार की शाम करीब पांच बजे की है। रेस्टोरेंट में पीपीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप वर्मा के बेटे की बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में परिवार के लोगों के साथ 20 से अधिक लोग शामिल थे और सभी भोजन कर रहे थे। इसी बीच एक युवक की थाली में चिकन बिरयानी में कॉकरोच दिखाई दिया।

Cockroach Found in Biryani at City Mall Hotel; Uproar Ensues
खाने के प्लेट में मिला कीड़ा - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर। सिटी मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने से बुधवार की शाम हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिकन बिरयानी, काजू और बेसन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। वहीं, रेस्टोरेंट को दो दिन तक बंद रखकर सफाई कराने के निर्देश दिए।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की शाम करीब पांच बजे की है। रेस्टोरेंट में पीपीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप वर्मा के बेटे की बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में परिवार के लोगों के साथ 20 से अधिक लोग शामिल थे और सभी भोजन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक युवक की थाली में चिकन बिरयानी में कॉकरोच दिखाई दिया। इसके बाद सभी ने खाना छोड़ दिया और आयोजक दिलीप वर्मा ने वीडियो बनाकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर दी। वहीं पार्टी में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर थोड़ी ही देर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रेस्टोरेंट पर पहुंच गई। टीम ने मौके से चिकन बिरयानी, काजू और बेसन के नमूने एकत्र किए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसोई और भोजन परोसने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

रेस्टोरेंट को सफाई के लिए फिलहाल दो दिन तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन बाद टीम जाएगी और जांच-पड़ताल के बाद अगर स्थिति संतोषजनक मिली तभी रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी जाएगी।

रेस्टोरेंट के ब्रांच मैनेजर ने संदेह जताया कि, बुफे काउंटर को बार-बार खोलने के कारण कहीं से कॉकरोच आ गया होगा। सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। अगले दो दिन रेस्टोरेंट बंद रखकर पूरी सफाई कराई जाएगी।

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि भोजन में कॉकरोच मिलने की जानकारी के बाद रेस्टोरेंट से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, रेस्टोरेंट प्रबंधन को साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।

पहले से बुक कराने वालों को नहीं रोका
रेस्टोरेंट में कई परिवार ऐसे भी पहुंचे थे जिन्होंने पहले से ही बुकिंग करा ली थी। ऐसे परिवाराें ने खाना खाने की इच्छा जताई तो खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मना नहीं किया और उन्हें अनुमति दे दी। हालांकि, अधिकारियों ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को हिदायत दी कि, नई बुकिंग नहीं होगी और दो दिन रेस्टाेरेंट में अच्छी तरह से सफाई कराएं।

हो सकती है फूड पॉइजनिंग
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि खानपान में सफाई बहुत जरूरी है। अगर खाने में कीड़े मिलते है तो इससे संक्रमण का खतरा होता है। बैक्टीरिया के कारण फूड पॉइजनिंग, पेट में संक्रमण, दस्त, उल्टी, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

पहले भी आए हैं ऐसे मामले
मई 2025 में बलदेव प्लाजा स्थित आइसक्रीम पार्लर में तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह दोपहर एक बजे आइसक्रीम खाने पहुंचे थे। उन्होंने आइसक्रीम में कीड़ा देख खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में इस ब्रांड के चारों आउटलेट पर छापा मारा।

दो आउटलेट के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, दो स्थानों से चार नमूने लिए गए। कीड़ा मिलने के मामले में नोटिस जारी किया गया था।

नवंबर 2025 में एम्स के कैंटीन में खराब खाने की शिकायतें आईं थीं। प्रशासनिक भवन (कार्यकारी निदेशक कक्ष) के बगल वाली कैंटीन में छोला-चावल खा रहे कर्मचारी के खाने में कीड़ा मिला था। कर्मचारी ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत भी की। वहीं, कैंटीन संचालक का कहना था कि कर्मचारी बाहर से खाना लेकर आया था। कार्यकारी निदेशक ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed